शादी न करवाने व खुदकुशी से रोकने पर बेटे ने बाप की कर दी निर्मम हत्या

जी. पी. दुबे

शादी न करवाने तथा खुदकुशी से रोकने पर बेटे ने बाप की कर दी हत्या

गोरखपुर 26 सितंबर 24.
पिपराइच इलाके में बेटे को पिता ने खुदकुशी करने से रोका तो उसने पिता की ईंट से सिर कूंचकर मौत के घाट उतार दिया।
हत्या करने के बाद बेटा मौके से फरार हो गया।
सूचना पर पुलिस नें लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |
आरोपित की तलाश में पुलिस टीम लगी है ऑर पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिपराइच के हरखापुर गांव निवासी सत्य प्रकाश तिवारी (50) पत्नी की मौत के बाद एकलौते बेटे कन्हैया तिवारी के साथ गांव में रहते थे।
दोनों मजदूरी और भिक्षाटन करके जीवन यापन करते थे।

बेटा कन्हैया शराब पीने का आदी है, जिसे लेकर घर में पिता से अक्सर विवाद होता था।
बुधवार की रात में बेटा कन्हैया शराब के नशे में ही घर आया और पिता से विवाद हो गया। इसके बाद उसने घर में ही पंखे से फंदा बना लिया और खुदकुशी करने की बात कहने लगा। घर के बाहर बैठे पिता उसकी हरकत जानकर अंदर आये और उसे खुदकुशी करने से रोकने लगे।
विवाद होने का शोर सुनकर आसपास के कुछ लोग भी घर के बाहर आ गए।
इसी बीच बेटे ने ईंट से पिता के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी |
सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष पिपराइच पुरुषोत्तम आनंद सिंह और पुलिस टीम ने लाश को कब्जे में ले लिया और घटनास्थल का निरीक्षण करने लगे |

बेरहम बेटे ने पिता के सिर को इतने बेरहमी से कूंचा था कि सिर पूरी तरह से छत विछत हो गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक सत्य प्रकाश की पत्नी ने 20 वर्ष पहले खुदकुशी कर ली थी। गांव वालों ने बताया कि आर्थिक तंगी से परेशान होकर उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी थी। इसके बाद से ही पिता-पुत्र अकेले मकान में रहते थे।
पिता पुत्र में काफी स्नेह भी था, लेकिन शराब की लत की वजह से अक्सर विवाद होने लगा था।
दोनों के बीच विवाद की वजह शादी और आर्थिक तंगी भी थी। गांव वालों की माने तो इसके पहले भी कन्हैया कई बाद पंखे से रस्सा लगाकर लटकने की बात कर चुका था, लेकिन पिता के मना करने पर मान जाता था।
परंतु 25 सितंबर 24 दिन बुधवार को वह इतना अक्रामक हुआ कि पिता की जान ले लिया।
बताया जा रहा है कन्हैया अपने शादी को लेकर काफी परेशान था। वह पिता से कई बार दिन में भी खुद के शादी करने का दबाव बना रहा था, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर होने के साथ ही उसकी हरकतों से परेशान पिता शादी की बात को टाल देते थे।
बुधवार की रात भी वह घर पर नशे की हालत में चीख चीख कर शादी की बात बोल रहा था। आसपास के लोगों को लगा कि यह रोज की बात है, इस वजह से सामने नहीं आए और उसने पिता की हत्या कर दी।

वही उसके घर में बुधवार को इतना भी राशन नहीं था कि दोनों खा सके। घर में जुठे वर्तन न मिलने की वजह से यह भी आशंका जताई जा रही है कि घर में खाना नहीं बना था। एक कोने चावल दाल मिला है, लेकिन वह बनाया नहीं गया था।

पुलिस ने लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *