

जी. पी. दुबे
एएसपी नें डीजे संचालकों के साथ की पीस कमेटी की बैठक
बस्ती 30 सितंबर 24.
अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने पुलिस लाइन के सभागार कक्ष में क्षेत्राधिकारी सदर सतेंद्र भूषण तिवारी तथा क्षेत्राधिकारी रुधौली संजय सिंह के मौजूदगी में आने वाले त्योहार दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली आदि के संबंध में पीस कमेटी की बैठक की |
बैठक के दौरान सभी थानों के प्रभारी निरीक्षक,थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी तथा डीजे संचालक उपस्थित रहे |
अपर पुलिस अधीक्षक ने पीस कमेटी की बैठक में शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों को अवगत कराते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 व धारा 168 के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी |
उन्होंने सभी डीजे संचालकों को निर्देश देते हुए कहा कि वह डीजे की आवाज को शासन द्वारा दिए निर्देशों के अनुरूप बनाए रखेंगे तथा रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक डीजे एवं साउंड नहीं चलाएंगे |
उन्होंने सभी प्रभारी निरीक्षकों,थानाध्यक्षों एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वह अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था को बनाए रखें तथा समस्त डीजे संचालकों को शासन द्वारा निर्गत आदेशों को अवगत करायें |
इस दौरान अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे |



