

जी. पी. दुबे
एएसपी ने थाना छावनी तथा टोल प्लाजा चौकड़ी का किया आकस्मिक निरीक्षण
बस्ती 30 सितंबर 24.
शांति व्यवस्था को बनाए रखने,कानून का पालन करवाने हेतु तथा अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण रखने के लिए जिले के समस्त थानों को एक्टिव रखने के के लिए आकस्मिक निरीक्षण के क्रम में आज अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने थाना छावनी तथा टोल प्लाजा चौकड़ी का आकस्मिक निरीक्षण किया |
उन्होंने छावनी थाने के निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, सीसीटीएनएस, महिला हेल्प डेस्क, बैरक, मेस आदि निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए |
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभारी निरीक्षक थाना छावनी विजय कुमार दुबे को आवश्यक निर्देश दिया |
छावनी थाने के निरीक्षण के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक ने टोल प्लाजा चौकड़ी का भी निरीक्षण किया |
निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया |
उन्होंने वहां कार्यरत कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए |
निरीक्षण के दौरान उनके साथ प्रभारी निरीक्षक थाना छावनी विजय कुमार दुबे तथा पुलिस बल भी मौजूद रहा |


