
जी.पी.दुबे
97210 711 75
दूसरे की जांच करने वाले दरोगा जी खुद हो गए साइबर ठगी के शिकार
जौनपुर 7 अक्टूबर 24.
रामपुर थाना पर तैनात एक दारोगा के खाते से दो लाख 73 हजार 582 रुपये साइबर ठगी का मामला प्रकाश में आया है।
दरोगा नें लाखों रुपये की ठगी का मुकदमा थाने में दर्ज कराया है।
थाने पर तैनात सब इंस्पेक्टर इंद्रदेव सिंह ने थाने में दी तहरीर में कहा कि 29 सितंबर को किसी का उनके मोबाइल पर फोन आया।
उन्होंने फोन रिसीव करते हुए हेलो-हेलो कहा और पूछा आप कौन बोल रहे हैं परंतु कोई जवाब नहीं आया और मोबाइल बंद हो गया।
और जब देर बाद भी फोन चालू नहीं हुआ तो उसे मोबाइल की दुकान पर दिखाया।
दुकानदार ने बताया कि सिम खराब हो गया है।
रविवार होने की वजह से सिम चालू नहीं हो सका।
सोमवार को पुनः इस नंबर पर सिम चालू हुआ तो मोबाइल पर खातों से पैसा निकलने का मैसेज आने लगा। और देखते ही देखते चार अलग-अलग खातों से कुल 2 लाख 73 हजार 582 रुपये निकलनें का मैसेज आ गया |
चारों खातों में वही मोबाइल नंबर पंजीकृत था।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि घटना हुई है।
मुकदमा दर्ज कर जांच के लिए साइबर सेल को भेजा गया है।

