प्रेमिका ने प्रेमी को रेस्टोरेंट बुलाकर साथ में डोसा खाया उसके बाद..

जी.पी.दुबे
9721071175

प्रेमिका ने प्रेमी को रेस्टोरेंट में बुलाया साथ में पाव भाजी खाई और उसके बाद..

अलीगढ़ उत्तर प्रदेश.
एक ऐसा प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है जहां प्रेमिका ने पहले प्रेमी को रेस्टोरेंट में बुलाया और दोनों ने साथ में पाव भाजी खाई |
उसके बाद अचानक प्रेमिका ने प्रेमी के ऊपर तेजाब फेंक दिया | तेजाब से प्रेमी सहित प्रेमिका तथा होटल का एक कर्मचारी भी झुलस गया |

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है जहां पर शादीशुदा प्रेमिका के पति ने तलाक दे दिया था जिससे वह परेशान थी |
लगभग 15 वर्षों से उसका प्रेम प्रसंग विवेक के साथ चल रहा था लेकिन शादी होने के बाद दोनों के रिश्तों में कुछ खटास आना चालू हो गया |
प्रेमिका ने प्रेमी विवेक को रेस्टोरेंट बुलाया वहां साथ में पाव भाजी और डोसा खाया फिर तेजाब से भरा स्टील का ग्लास विवेक पर फेंक दिया |

प्रेमिका वर्षा ने पुलिस को बताया कि विवेक से उसकी दोस्ती 11वीं क्लास से है | जो उसे ब्लैकमेल करके उसकी शादीशुदा जिंदगी को खराब कर चुका है और लगातार ब्लैकमेलिंग से तंग आकर उसने ऐसा कदम उठाया|

वही उसका प्रेमी विवेक जो अस्पताल में भर्ती है उसके अनुसार वर्ष ऐसा नहीं कर सकती इसके पीछे किसी अज्ञात का हाथ हो सकता है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *