पुलिस के लिए सर दर्द बनी 15 साल की यह लड़की तीसरी बार 12 साल के लड़के के साथ हुई फरार

Gyan Prakash Dubey

पुलिस के लिए सर दर्द बनी 15 साल की लड़की तीसरी बार हुई फरार

नोएडा 10 अक्टूबर 24.
नोएडा की एक 15 साल की लड़की वहां की पुलिस के लिए सर दर्द बनी हुई है |
दो बार फरार होने पर पुलिस ने उसको बरामद कर लिया |

यह लड़की अब तीसरी बार 12 साल के लड़के के साथ फरार हो गई है |

प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की का परिवार बिहार के दरभंगा का रहने वाला है |
लड़की के परिजन नोएडा छोड़कर घर जाने वाले थे कि इसी बीच वह लड़की फरार हो गई |

मिली जानकारी के अनुसार इसके पहले भी यह लड़की सहेलियों के साथ भागने की कोशिश की थी तब पुलिस में से बरामद कर लिया था |

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को जब लड़की के पिता स्टेशन जाने के लिए ऑटो लाने गए तभी लड़की ने मां और छोटी बहन को चकमा देते हुए घर से गायब हो गई |
परिजनों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई और अब पुलिस लड़की की खोज कर रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *