
जी.पी.दुबे
97210 71175
दरोगा ने कहा तुम मुझे खुश कर दो और करने लगा यह काम..
सीतापुर 11 अक्टूबर 24.
हमेशा सुर्खियों में रहने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस का कोई ना कोई नया कारनामा आता रहता है |
ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां पर बीती रात एक दरोगा शराब के नशे में प्रधान के घर घुस गया और सो रही महिला का चादर खींचकर पति के बारे में पूछा और उसके साथ गंदी हरकत करने लगा और उसने महिला से कहा तुम मुझे खुश कर दो तो तुम्हारे पति और बेटे को बख्स दूंगा |
दरोगा के चंगुल से छूटने के बाद महिला जाकर अपने पति से सारी बात बताई |
इसके बाद पति ने दरोगा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई |
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला मिश्रिख थाने के एक चौकी के अंतर्गत का है जहां पर बीती रात लगभग 12 बजे दरोगा एक अन्य युवक के साथ पहुंचे |
बाहर बरामदे में सो रही महिला का दरोगा ने चादर खींचा तो महिला उठ गई | उसके बाद दरोगा ने महिला से पूछा तुम्हारे पति कहां है |
महिला ने कहा वह अंदर सो रहे हैं |
महिला की बात सुनते ही दरोगा ने महिला पकड़ लिया और गंदा काम करने लगे |
उसी दौरान दरोगा ने महिला से कहा तुम मुझे खुश कर दो मैं तुम्हारे बेटे को पति पर कोई आरोप नहीं लगाऊंगा ना ही एफआईआर दर्ज करूंगा |
महिला किसी तरह दरोगा के चंगुल से छूट कर भागी और जाकर पति से सारी बात बताई |
उसके बाद प्रधान पति द्वारा मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी गई |
पुलिस अधीक्षक के आदेश पर
पुलिस दरोगा के खिलाफ मामले की जांच कर रही है |


