
Gyan Prakash Dubey
क्या राहुल विपक्ष के नेता के पद से हट जाएंगे
नई दिल्ली.
नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि विपक्षी पार्टियों में कई ऐसे सक्षम नेता है जो कि विपक्ष के नेता की भूमिका सही तरीके से निभा सकते हैं |
हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया यह इंडिया गठबंधन का आंतरिक निर्णय है इसके बारे में वही फैसला लेंगे |
प्राप्त समाचार के अनुसार भाजपा सांसद की या टिप्पणी उसे समय आई जब उनसे लोकसभा में प्रतिपक्ष पद को रोटेशनल बनाने की संभावना के बारे में पूछा गया |
पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत दौरान बांसुरी स्वराज ने कहा कि मैं भी सुना है कि लोकसभा में नेता विपक्ष के पद रोटेशनल बनाने की बात चल रही है | साथी उन्होंने कहा कि मैं यह भी कहूंगी कि यह विपक्ष का आंतरिक मामला है |
उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन को नेता विपक्ष की भूमिका के बारे में अपनी विकल्पों पर भी विचार करना चाहिए | अगर विपक्षी गठबंधन को लगता है कि राहुल गांधी अपनी जिम्मेदारी पूरी लगन से नहीं निभा रहे हैं तो उन्हें ऐसा फैसला लेना चाहिए |
यहां बताते चलें कि हरियाणा विधानसभा के चुनाव में करारी हार में राहुल गांधी और कांग्रेस दोनों को हिला कर रख दिया है |
भाजपा के खिलाफ सीधी लड़ाई में कांग्रेस की हार गठबंधन के नेताओं को बोलने का मौका दे दिया | इंडिया गठबंधन के कई सहयोगियों ने कांग्रेस की नीतियों पर सवाल खड़ा कर दिए |
यही कारण है कि हरियाणा विधानसभा के चुनाव में मिली हार के समीक्षा बैठक में राहुल गांधी अपने ही नेताओं पर भड़क गए |
उन्होंने नेताओं को फटकार लगाते हुए परिणामों की जांच के लिए कमेटी तक बना डाली |
वहीं अगर बांसुरी स्वराज ने नेता विपक्ष के पद को रोटेशनल बनाने के बारे में विपक्षी गठबंधन के अंदर चल रही सुगबुगाहट को सुनने की बात कही है तो कहीं ना कहीं जरूर सच्चाई है क्योंकि वगैर आग के धुआ नहीं निकलता |



