माहौल बिगाड़ने वालों को चिन्हित कर सख्त कार्यवाही की जाए -सीएम योगी

Gyan Prakash Dubey

माहौल बिगड़ानें वाले बचेंगे नहीं, उन्हें चिन्हित किया जाए -मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ 13 अक्टूबर 24.
बहराइच में हुए घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी ने आरोपियों को चिन्हित करने तथा सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है |

बहराइच में आज दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान बवाल हो गया |
जुलूस के दौरान कुछ लोगों ने नारे लगाए |
और एक समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव और फायरिंग कर दी |
फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई, जिसने तनाव को और बढ़ा दिया |
पत्र और गोलीबारी के बाद भगदड़ में कई लोग घायल भी हो गए |
घटना के बाद हिंदूवादी संगठनों ने जिले में जगह-जगह प्रतिमा विसर्जन रोककर प्रदर्शन शुरू कर दिया है |

घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है |

पुलिस ने इस मामले में आरोपी हत्‍यारे को गिरफ्तार कर लिया है |
आरोप है कि उसकी गोली से 22 साल के युवक राम गोपाल मिश्रा की मौत हो गई |

बहराइच की पुलिस अधीक्षक ने लापरवाही बरतने के आरोप में थानाध्यक्ष हरदी और महसी पुलिस चौकी इंचार्ज सहित आधा दर्जन पुलिस वालों को निलंबित कर दिया है |

बहराइच में तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है, महाराजगंज में करीब तीन किलोमीटर आगे सड़क पर कुछ लोग विरोध जताने के लिए आगजनी करके भाग गए |
पुलिस और दमकलकर्मी आग बुझाने में लगे हैं |

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने इस घटना को लेकर कहा कि बहराइच के महसी में माहौल बिगाड़ने वाले बचेंगे नहीं |
सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करें |
साथ ही अधिकारियों को कहा कि प्रतिमा विसर्जन जारी रहना चाहिए, धार्मिक संगठनों से संवाद कर समय से प्रतिमा विसर्जन कराया जाए |

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि सभी को सुरक्षा की गारंटी देने के लिए प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहें |
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिनकी लापरवाही से यह घटना हुई है, उन्‍हें भी चिन्हित करें |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *