धूमधाम व शांतिपूर्ण ढंग से हुआ नगर क्षेत्र की दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

जी.पी. दुबे

97210 71175

धूमधाम व शांति पूर्ण ढंग से हुआ नगर क्षेत्र की दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

बस्ती 14 अक्टूबर 24.
नवरात्रि पर्व समाप्त होने के पश्चात नगर बाजार क्षेत्र की दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कल 13 अक्टूबर को धूमधाम एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया |
यहां बता दे की जिले में स्थापित लगभग 3000 प्रतिमाँओं में से 1500 प्रतिमाओं का विसर्जन दशहरा 12 अक्टूबर को हो गया था |
नगर बाजार क्षेत्र में प्रतिमाओं का विसर्जन आश्विन शुक्ल एकादशी तिथि को होता चला आया है |

नगर क्षेत्र के अंतर्गत नगर बाजार, राजघाट, फुलवरिया, हरनखा, गोसाई जोत, बलगोड़ा , बिरउपुर, पोखरनी, बभनियाँव, खडौआ, घोइसापुर आदि जगहो की दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कल देर रात तक मनोरमा नदी अकसड़ा पुल के पास संपन्न हुआ |

प्रतिमाओं के साथ चल रहे लोगों द्वारा डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों के साथ नाचते और अबीर गुलाल उड़ाते चल रहे थे |

सुरक्षा के लिए नगर थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में जगह-जगह पुलिस बल तैनात होने के साथ प्रतिमाओं के साथ साथ भी पुलिस बल चल रहा था |
यही नहीं थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह द्वारा सुरक्षा की कमान खुद संभालते हुए भीड़ भाड़ वाले जगह पर कोई अप्रिय घटना न होने पाए वह स्वयं ही पैदल घूम कर नजर रखे हुए थे |

दुर्गा मूर्ति विसर्जन करने हेतु जा रहे विशाल जायसवाल,कुंदन कसौधन, रवि अग्रहरि, शिवम, मोनू, सौरभ, मोहन राजभर, नहीं बताया कि पिछले कई सालों से दुर्गा पूजा विसर्जन और मोहर्रम का मेला एक साथ पड़ जाता था | जिससे दोनों में प्रशासन को सामंजस्य बैठाने के कारण सारे तरीके से विसर्जन करना पड़ता था | परंतु इस साल विसर्जन में महिलाओं और पुरुषों सहित बच्चे काफी संख्या में सम्मिलित हुए हैं |

जहां बताते चलें कि जिले की दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन जिसमें बस्ती सदर क्षेत्र प्रमुख है पूर्णिमा तिथि को होगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *