एस.ओ.भानु प्रताप सिंह की मेहनत रंग ला रही है.. आरोपी मल्लू ने सुरक्षा एजेंसियों के सामने उगले कई राज

जी.पी. दुबे
97210 711 75

एस.ओ.कलवारी की मेहनत रंग ला रही, मल्लू ने की थी दुबई की यात्रा

बस्ती 20 अक्टूबर 24.
थानाध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह के द्वारा विदेशी मुद्रा के हेर फेर में पकड़े गए आरोपी हीरालाल उर्फ मल्लू की सुरक्षा एजेंसियों के पूछताछ में कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही हैं |

यहां बताते चलें कि मल्लू द्वारा विदेश से ब्लैक मनी को अनेक लोगों के खाते में दो प्रतिशत देने का लालच देकर मंगाया जाता था तथा उसके बाद उनका कमीशन देकर उस पैसे को निकलवा लेता था |

मामला तब हाईलाइट हुआ जब उसने विजय नामक व्यक्ति के खाते में 5लाख रूपये विदेश से मंगवाये और 25 हजार कमीशन काटकर बाकी उसे निकाल कर देने को कहा परंतु जब विजय नें देने से इनकार कर दिया | मल्लू नें अपने साथियों के साथ मिलकर विजय का अपहरण कर लिया |

सूचना मिलने के 24 घंटे के अंदर ही थानाध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मल्लू को गिरफ्तार कर लिया

प्राप्त जानकारी के अनुसार कहानी अपहरण की घटना के लगभग 7 महीने पहले शुरू होती है| जब मार्च 2024 में ओला कंपनी में ड्राइवरी कर रहे जावेद के साथ मल्लू दुबई की यात्रा की, जहां उसकी मुलाकात बांग्लादेशी नागरिक से हुई |
बांग्लादेशी नागरिक ने उनको विदेशी मुद्रा को भारत रुपए में बदलने के लिए ट्रेनिंग दिया और यह दोनों 15 दिनों के अंदर दुबई से वापस घर आ गए|
यहां आकर इन्होने पूरा रैकेट बनाया और दो प्रतिशत कमीशन का लालच देकर लोगों के खाते में रुपया मागाने लगा |

👉वही इस मामले में थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि यह लोग इतने शातिर हैं कि जब उनके बैंक खातों को खग्गलने की कार्रवाई शुरू हुई उसके पहले इन्होंने अपने खातों को खाली कर दिया और उल्टे पुलिस पर ही रुपए निकलवा लेने का आरोप लगा दे लगे |

बहरहाल थानाध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह की तत्परता रंग ला रही है और उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को विदेशी मुद्रा ( ब्लैक मनी ) को भारतीय रुपए में बदलने के कड़ी को सुरक्षा एजेंसियों के हाथों में सौंप दिया है | जिससे सुरक्षा एजेंसियां अब अंतिम कड़ी तक पहुंचने के रास्ते का पता मिलना शुरू हो गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *