
Gyan Prakash Dubey
तहसील में नकाब पहने महिला के पहुंचते ही मच गया हड़कंप
बुलंदशहर 26 अक्टूबर 24.
दबंगों के डर से हिंदू महिला बुर्का पहन तहसील पहुंची, प्रशासन की अनदेखी का आरोप
बुलंदशहर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। तहसील शिकारपुर में एक हिंदू महिला, सुनीता, दबंगों के डर से बुर्का पहनकर अपनी फरियाद लेकर तहसील कोर्ट पहुंची। सुनीता का आरोप है कि पिछले चार सालों से वह न्याय की आस में तहसील के चक्कर काट रही हैं, लेकिन प्रशासन से कोई सहायता नहीं मिल रही।
महिला का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों का रवैया ऐसा है कि बिना पैसे दिए उनकी बात तक नहीं सुनी जाती। सुनीता ने जिलाधिकारी बुलंदशहर से भी कई बार मिलकर न्याय की गुहार लगाई, पर तहसील प्रशासन उन आदेशों की अनदेखी कर रहा है।
इस विवाद में सुनीता को बुर्का पहनकर आना पड़ा, ताकि गांव के दबंगों से वह अपनी पहचान छुपा सके। तहसील परिसर में पहले भी उन पर हमला हो चुका है, और पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। फिलहाल, सुनीता न्याय की उम्मीद में हैं, लेकिन तहसील प्रशासन उनके मामले में कोई संजीदा पहल करता नजर नहीं आ रहा।


समाचार स्रोत..एनबीटी
