कार में बैठे युवक युवती खुद को बता रहे थे भाई बहन लेकिन उनकी हरकतों को देखकर पुलिस ने

Gyan Prakash Dubey

बुलंदशहर जिले के थाना डिबाई कोतवाली पुलिस ने ऑटो लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश करते हुए एक महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
यह गैंग यात्रियों को कार में बैठाकर लूटपाट करता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹1.39 लाख नगद, सोने-चांदी के आभूषण, तीन तमंचे, दो चाकू और वारदात में इस्तेमाल की गई दो कारें बरामद की हैं।

पुलिस को सूचना मिली कि कुछ कर ऐसी जा रहे हैं जिसमें केवल महिला यात्रियों को ही बैठाया जा रहा है | पुलिस में सूचना के आधार पर चेकिंग चालू किया तो एक कार में पांच और एक कार में 2 सवारियां बैठी थी | इस कर में एक युवक और एक युवति बैठी थी वह खुद को भाई-बहन बता रहे थे | लेकिन उनकी हरकतों से पुलिस को शक पैदा हुआ |

मुख्य बिंदु:

  1. गिरफ्तारी का विवरण:

आरोपियों में मोहित, सोनिया, सुरेंद्र, सौदान सिंह, और शनि शामिल हैं।

सोनिया और मोहित भाई-बहन हैं।

सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास है, जिनमें से सुरेंद्र पर 15, मोहित पर 7, सोनिया पर 4 मामले दर्ज हैं।

  1. वारदात का तरीका:

गैंग महिला यात्रियों को कार में बैठाकर लूटपाट करता था।

महिलाओं का विश्वास जीतने के लिए एक महिला (सोनिया) भी गैंग में शामिल थी।

बैग के लॉक तोड़कर सामान चुराने और बाद में सवारी को उतारने का काम किया जाता था।

  1. पुलिस कार्रवाई:

भीमपुर दोराहे पर वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली।

आरोपियों को अलीगढ़-अनूपशहर रोड पर घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपियों ने कई वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की।

  1. अपराध का खुलासा:

20 और 21 नवंबर को स्याना और हापुड़ अड्डे पर महिलाओं से लूटपाट की गई।

2 अक्टूबर को धर्मपुर चौकी क्षेत्र में एक व्यक्ति से मारपीट कर लूटपाट की गई थी।

एसपी देहात रोहित मिश्रा के अनुसार, गैंग महिला यात्रियों को निशाना बनाता था। महिला सदस्य की मौजूदगी से सवारियों को विश्वास में लेकर लूटपाट की जाती थी। यह कार्रवाई डिबाई पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त प्रयास से सफल हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *