यहां पर पत्नियों ने किया डॉक्टर पति का बंटवारा हफ्ते में 3 दिन एक के पास 3 दिन दूसरे के पास बाकी एक दिन…?

बागपत, 28 जनवरी 2025

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक अनोखी घटना सामने आई, जहां एक डॉक्टर का अपनी दो पत्नियों के बीच समझौते के तहत बंटवारा हो गया। दोनों पत्नियां आपस में अक्सर झगड़ा करती थीं, जिससे परेशान होकर डॉक्टर की दूसरी पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि वह सात महीने की गर्भवती है, लेकिन डॉक्टर ज्यादा समय अपनी पहली पत्नी के साथ बिताते हैं।

समझौते की शर्तें:

पुलिस ने दोनों पत्नियों को थाने बुलाया और बातचीत के जरिए समाधान निकाला। समझौते के मुताबिक,

  • पहली पत्नी सोमवार से बुधवार तक डॉक्टर के साथ रहेगी।
  • दूसरी पत्नी गुरुवार से शनिवार तक पति के साथ समय बिताएगी।
  • रविवार का दिन डॉक्टर अपनी बूढ़ी मां के लिए रखेगा।

समझौते में यह भी तय किया गया कि दोनों पत्नियां एक-दूसरे या बच्चों के खिलाफ सोशल मीडिया पर कुछ भी विवादित पोस्ट नहीं करेंगी। डॉक्टर के आठ बच्चे हैं, जिनमें पहली पत्नी के सात और दूसरी पत्नी से एक बेटी है, जबकि वह दूसरी बार गर्भवती है।

यह अनोखा समझौता क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *