कुंभ से लौटते ही सिपाही ने कर दी पत्नी की हत्या

पटना: सिपाही ने पत्नी की हत्या कर शव को कमरे में किया लॉक, फरार

पटना के पीरबहोर थाना कैंपस में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुलिस विभाग में तैनात एक सिपाही ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर शव को कमरे में बंद कर दिया और फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

कमरे में ताला तोड़ते ही मिला पत्नी का शव
जानकारी के अनुसार, आरोपी सिपाही धनंजय कुमार सिंह 2011 बैच का पुलिसकर्मी है और पुलिस लाइन में पोस्टेड है। वह अपनी पत्नी दीपिका भारती के साथ पीरबहोर थाना कैंपस के सरकारी क्वार्टर में रहता था। दो दिन पहले ही दोनों पति-पत्नी प्रयागराज कुंभ स्नान कर लौटे थे। उनकी 5 साल की एक बेटी है, जिसे कुंभ जाने से पहले नानी के घर भेज दिया गया था।

शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि धनंजय की पत्नी कमरे के अंदर बंद है और कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही। सदर एएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ताला तोड़कर अंदर गई। कमरे के भीतर दीपिका भारती का शव पड़ा मिला। मौके पर एफएसएल की टीम भी जांच के लिए पहुंची।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
टाउन अपर पुलिस अधीक्षक दीक्षा ने बताया कि आरोपी धनंजय कुमार सिंह फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी है और कुछ लोगों से पूछताछ जारी है।

मामले की जांच जारी है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के पीछे की वजहों का खुलासा किया जाएगा।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *