दूध की गाड़ी में भरकर ले जा रहे थे.. पुलिस ने चेक किया तो. दिमाग गया घूम

देवरिया: दूध वाली पिकअप से 40 पेटी अवैध शराब बरामद, ड्राइवर फरार

बिहार बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान लार पुलिस की कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के देवरिया में बिहार बॉर्डर पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दूध सप्लाई करने वाले वाहन से 40 पेटी अवैध शराब बरामद की है। यह शराब अमूल मोती दूध पैकेट्स के पीछे छिपाकर बिहार ले जाई जा रही थी। लार पुलिस ने मेहरौना चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान दुग्ध वाहन लिखी एक पिकअप को रोकने का प्रयास किया, लेकिन ड्राइवर गाड़ी लेकर भागने लगा।

गाड़ी छोड़कर फरार हुआ ड्राइवर

पुलिस को देखकर ड्राइवर वाहन लेकर भाग निकला, लेकिन कुछ दूर जाकर उसने गाड़ी रोक दी और मौके से फरार हो गया। जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली, तो उसमें बंटी-बबली ब्रांड की शराब के टेट्रा पैक की 40 पेटियां मिलीं। पुलिस ने तत्काल वाहन को जब्त कर लिया और मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

होली पर सप्लाई की थी योजना

सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने वाहन और शराब को सीज कर दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शराब बिहार ले जाई जा रही थी और इसे होली के मौके पर सप्लाई करने की योजना थी

पुलिस कर रही फरार ड्राइवर और गैंग की तलाश

फिलहाल पुलिस फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि शराब की यह खेप किसके लिए भेजी जा रही थी और इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही इस पूरे नेटवर्क का खुलासा कर लिया जाएगा।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *