
नासिक में ज़मीन के नीचे बसी थी ‘दूसरी दुनिया’, छापेमारी में हुआ सनसनीखेज़ खुलासा
नासिक | 2 मार्च 2025
महाराष्ट्र की देवभूमि कहे जाने वाले नासिक में अपराध के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में गंगापुर रोड पर एक ऐसा मामला सामने आया जिसने पूरे शहर को हिला कर रख दिया। यहां ‘मोगलीज कैफे’ नाम से एक अंडरग्राउंड कैफे चल रहा था, जो बाहर से तो एक साधारण रेस्टोरेंट जैसा दिखता था, लेकिन अंदर की हकीकत कुछ और ही थी।
बीजेपी विधायक देवयानी फरांडे को जब इस गोरखधंधे की भनक लगी, तो उन्होंने पुलिस के साथ मिलकर मौके पर छापा मारा। अंदर का नज़ारा देखकर सबके होश उड़ गए। मंद रोशनी, धीमे रोमांटिक गाने और छोटे-छोटे कमरों में युवक-युवतियां अश्लील हरकतों में लिप्त पाए गए।
कैसे चलता था यह गोरखधंधा?
जांच में सामने आया कि इस कैफे के भीतर इंटरनेट कैफे के नाम पर कई छोटे-छोटे रूम बनाए गए थे। 100 से 200 रुपये देकर कोई भी जोड़ा यहां कुछ घंटे बिता सकता था। यह जगह उन युवाओं के लिए एक सीक्रेट स्पॉट बन गई थी, जो छिपकर मिलना चाहते थे। आसपास के लोगों को जब इसकी भनक लगी, तो उन्होंने विधायक देवयानी फरांडे से इसकी शिकायत की।
छापेमारी में कई कपल्स आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए
जैसे ही पुलिस और विधायक मौके पर पहुंचे, अंदर अफरा-तफरी मच गई। कई लड़के-लड़कियां पुलिस की रेड से बचने के लिए भागने लगे, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। कई कपल्स को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया, जिन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया गया।
कैफे सील, मालिक गिरफ्तार, प्रशासन पर उठे सवाल
विधायक फरांडे ने पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद कैफे को तुरंत सील कर दिया गया और उसके मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया। इस छापेमारी के बाद शहर के अन्य संदिग्ध अड्डों को लेकर भी प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे कई अंडरग्राउंड कैफे और होटल नासिक में धड़ल्ले से चल रहे हैं, लेकिन प्रशासन की लापरवाही के चलते इन पर कोई रोक नहीं लग रही थी।
अब देखना यह होगा कि इस मामले के बाद प्रशासन क्या सख्त कदम उठाता है, या फिर यह कार्रवाई भी सिर्फ एक दिन की खबर बनकर रह जाएगी।
NGV PRAKASH NEWS

