
गुजरात: बनासकांठा में छात्रा से गैंगरेप, ब्लैकमेल कर 6 लोगों ने बनाया हवस का शिकार
गुजरात के बनासकांठा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक छात्रा को ब्लैकमेल कर उसके साथ कई लड़कों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की पहचान कॉलेज में पढ़ने वाले विशाल से हुई थी, जिससे इंस्टाग्राम पर दोस्ती बढ़ी। दोनों के बीच मुलाकातें होने लगीं, और इसी दौरान विशाल ने धोखे से छात्रा का नग्न वीडियो बना लिया।
इसके बाद विशाल ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा को अपने दोस्त के पास भेजा। आरोप है कि पहले दोस्त ने दुष्कर्म किया, और फिर अलग-अलग पांच अन्य युवकों ने भी इसी वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल कर उसका रेप किया।
पुलिस जांच में जुटी
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने विशाल समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं और पीड़िता की मेडिकल जांच करवाई जा रही है।
कैसे हुआ खुलासा?
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि विशाल ने उसे एक होटल में नाश्ते के लिए बुलाया था। वहां नाश्ता गिरने के कारण उसके कपड़े गंदे हो गए, जिसे साफ करने के लिए वह होटल के रूम के बाथरूम में गई। तभी विशाल ने चोरी-छिपे उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद विशाल ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने पर मजबूर किया।
इस अपराध में आरोपी राहुल, दीपक, शुभम, आशीष और जिगर शामिल हैं। नवंबर 2023 से शुरू हुआ यह सिलसिला फरवरी 2025 तक चलता रहा, आखिरकार पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
NGV PRAKASH NEWS


