त्योहारों को लेकर DIG बस्ती की बैठक: सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

त्योहारों को लेकर DIG बस्ती की बैठक: सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

बस्ती परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) दिनेश कुमार पी. ने आगामी त्योहारों राम नवमी और ईद-उल-फितर को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए गूगल मीट के माध्यम से रेंज के तीनों जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी और बीट पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

DIG बस्ती द्वारा दिए गए प्रमुख निर्देश:

1️⃣ सभी जुलूसों की अलग सूची तैयार कर पुलिस बल को दंगा निरोधक उपकरणों से लैस कर तैनात किया जाए।
2️⃣ अतिसंवेदनशील और संवेदनशील स्थलों का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षकों द्वारा निरीक्षण कर सभी तैयारियां पूरी की जाएं।
3️⃣ धर्मगुरुओं और समाज के प्रतिष्ठित लोगों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की जाए।
4️⃣ भीड़ प्रबंधन और शांति व्यवस्था के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाई जाए।
5️⃣ मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और पूजा स्थलों पर विशेष पुलिस प्रबंध किया जाए, ड्रोन से निगरानी की जाए।
6️⃣ पिछले 10 वर्षों के त्यौहारों से जुड़े मामलों और विवादित स्थलों की समीक्षा कर सभी विवादों को समय से सुलझाया जाए।
7️⃣ पुलिस लाइनों, कोर्ट, और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर QRT टीमों को तैनात किया जाए।
8️⃣ थाना स्तर पर QRT टीम बनाकर होली की तरह निगरानी की जाए और फ्लैग मार्च कराया जाए।
9️⃣ मेलों में सुरक्षा के लिए आयोजकों से एनओसी ली जाए और महिला पुलिसकर्मियों की पर्याप्त तैनाती की जाए।
🔟 जुलूसों की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाए और जरूरत पड़ने पर ड्रोन कैमरों का उपयोग किया जाए।
1️⃣1️⃣ धार्मिक स्थलों की चेकिंग कर आपत्तिजनक सामग्री को तुरंत हटाया जाए।
1️⃣2️⃣ डीजे संचालकों को निर्धारित ध्वनि सीमा में डीजे बजाने और आपत्तिजनक गाने न बजाने के निर्देश दिए जाएं।
1️⃣3️⃣ ईद और अलविदा नमाज के दौरान मस्जिदों और ईदगाहों पर रस्सों और अन्य सुरक्षा उपायों की व्यवस्था की जाए।
1️⃣4️⃣ यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए डायवर्जन और मूविंग बैरियर लगाए जाएं।
1️⃣5️⃣ पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, PRV 112 को एक्टिव रखा जाए और नेपाल सीमा पर सख्त निगरानी की जाए।
1️⃣6️⃣ त्योहारों के दौरान बिना अनुमति कोई भी नया जुलूस, शोभायात्रा या परंपरा शुरू न हो।
1️⃣7️⃣ जनपद और थाना स्तर पर पर्याप्त रिजर्व फोर्स तैनात रहे, और कंट्रोल रूम को पूरी तरह सतर्क रखा जाए।
1️⃣8️⃣ चोरी और नकबजनी के मामलों की पुनः जांच कर जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए।

DIG बस्ती ने पुलिस अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि त्योहारों के दौरान शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनी रहे।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *