50000 का इनामियां मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार.

Gyan Prakash Dubey


बस्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50,000 के इनामिया अजय चौहान मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार, भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद

बस्ती, 23 अप्रैल 2025।
जनपद बस्ती में अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना वाल्टरगंज पुलिस व SOG टीम की संयुक्त कार्यवाही में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। 50,000 रुपये के इनामिया वांछित अजय चौहान को पुलिस मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से अवैध असलहे के साथ-साथ भारी मात्रा में चोरी का सामान, नकदी, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

यह कार्रवाई बीती रात दिनांक 22/23 अप्रैल की मध्य रात्रि थाना वाल्टरगंज क्षेत्र में की गई। पुलिस और SOG टीम की संयुक्त टीम ने ग्राम ठड़िअवना थाना गौर निवासी अजय चौहान पुत्र रामभवन चौहान (उम्र लगभग 23 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि अजय चौहान पर पूर्व में चोरी व झपटमारी से जुड़े कुल 08 अभियोग दर्ज हैं और वह 50,000 रुपये का इनामिया है।

अभियुक्त की निशानदेही पर जब पुलिस टीम बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर ग्राम बेलहरा में एक नहर पुलिया के निकट छिपाए गए माल को बरामद कर रही थी, तभी उसने बैग में छिपा तमंचा निकालकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे तत्काल इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया।

घटनास्थल से पुलिस ने एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा व एक खोखा कारतूस, तेरह एंड्रॉइड मोबाइल फोन, पीली धातु की ज्वैलरी, ₹39,000 नगद, एक मोटरसाइकिल और अन्य वस्तुएं बरामद कीं।

इस दौरान एक अन्य अभियुक्त शिव प्रसाद पुत्र शिवनारायण, निवासी गौर बाजार थाना गौर को भी गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि शिव प्रसाद चोरी का माल खरीदने का काम करता था।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

  1. अजय चौहान पुत्र रामभवन चौहान, निवासी ग्राम ठड़िअवना, थाना गौर, जनपद बस्ती (उम्र 23 वर्ष)।
  2. शिव प्रसाद पुत्र शिवनारायण, निवासी गौर बाजार, थाना गौर, जनपद बस्ती।

बरामदगी का विवरण:

  • एक तमंचा 315 बोर, 2 जिंदा कारतूस, 1 खोखा कारतूस
  • 13 एंड्रॉइड मोबाइल फोन
  • ₹39,000 नगद
  • पीली धातु की कई प्रकार की ज्वैलरी (मंगलसूत्र, अंगूठियां, बाली, झाला, मांगटीका, कील)
  • एक टूटा हुआ लेडिज पर्स, एक आलमारी की चाबी, एक आधार कार्ड
  • एक मोटरसाइकिल

अजय चौहान का आपराधिक इतिहास:
उसके विरुद्ध पूर्व में विभिन्न थानों पर दर्ज कुल 8 आपराधिक मुकदमे हैं, जिनमें हत्या के प्रयास, चोरी व झपटमारी आदि के गंभीर आरोप शामिल हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  • थानाध्यक्ष वाल्टरगंज उमाशंकर त्रिपाठी
  • SOG प्रभारी चन्द्रकान्त पाण्डेय
  • उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह, गोपाल यादव
  • हेड कांस्टेबल उमेश यादव, कांस्टेबल हरिशंकर यादव, अनिरुद्ध कुमार
  • हेड कांस्टेबल रमेश यादव, इरसाद खान
  • कांस्टेबल शिवम यादव, चन्दन कुमार (SOG टीम)

थाना वाल्टरगंज में अभियुक्तों के विरुद्ध मु.अ.सं. 86/2025 धारा 109(1), 317(2), 317(5) BNS व धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *