
👉 अंतरराष्ट्रीय दबाव में दोनों देशों ने किया सेट फायर का ऐलान…
👉 भारत की जनता का कहना POK कब्जा करनें के बाद करना था सीज फायर का ऐलान
👉दब गया 56 इंच का सीना..
भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम पर सहमति, आज शाम 5 बजे से सीजफायर लागू
नई दिल्ली 10 मई 25.
भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय बाद शांति की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। दोनों देशों ने आज शाम 5 बजे से युद्धविराम (Ceasefire) लागू करने की घोषणा की है। यह फैसला दोनों देशों के डीजीएमओ (Director General of Military Operations) के बीच बातचीत के बाद लिया गया।
भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने इस युद्धविराम की जानकारी देते हुए बताया कि 12 मई को दोनों डीजीएमओ फिर से बातचीत करेंगे ताकि आगे की रणनीति पर चर्चा हो सके। यह फैसला सीमा पर लगातार हो रही गोलीबारी और तनाव के बीच लिया गया है।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी युद्धविराम की पुष्टि करते हुए एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, “भारत और पाकिस्तान ने आज गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनाई है। भारत आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ अडिग रहा है और रहेगा।“
दूसरी ओर, पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने भी युद्धविराम की पुष्टि की। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान हमेशा से शांति और क्षेत्रीय स्थिरता के पक्ष में रहा है, लेकिन संप्रभुता से कोई समझौता नहीं होगा।“
इस पूरे घटनाक्रम में एक और चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि युद्धविराम की जानकारी सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर दी। उन्होंने लिखा, “अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद भारत और पाकिस्तान तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं।” ट्रंप ने इसे “सामान्य बुद्धि और महान विवेक का उदाहरण” बताया।
विश्लेषण:
यह युद्धविराम एक अस्थायी राहत के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन इसके पीछे कई रणनीतिक पहलू छिपे हो सकते हैं—चुनावी समीकरण, वैश्विक दबाव, या सीमा पर लगातार बढ़ते तनाव को नियंत्रित करने की कोशिश। भारत की ओर से आतंकवाद पर कठोर रुख बरकरार है, जबकि पाकिस्तान की ओर से शांति की बात कही गई है, लेकिन वास्तविकता में इसका असर कितने समय तक रहेगा, यह देखना दिलचस्प होगा।
NGV PRAKASH NEWS

