Gyan Prakash Dubey

कम प्रीमियम में बड़ा सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना बनी परिवार का संबल
बस्ती 13 मई 25.
वास्तविक उदाहरण: ग्राम रसना की मन्ना देवी के निधन पर परिजनों को मिला दो लाख का लाभ
वित्तीय रूप से कमजोर और असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लाखों परिवारों के लिए भारत सरकार की प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) एक वरदान साबित हो रही है। यह योजना मात्र ₹436 वार्षिक प्रीमियम पर ₹2 लाख का जीवन बीमा कवर प्रदान करती है। इसका उद्देश्य आम जनता को बीमा सुरक्षा से जोड़ना और जीवन के अनिश्चित जोखिमों से राहत प्रदान करना है।
ऐसा ही एक मार्मिक उदाहरण सामने आया है उत्तर प्रदेश के ग्राम रसना, पोस्ट कोदरा पांडेय, जनपद वस्ती से। यहां की निवासी स्वर्गीय मन्ना देवी इस योजना की लाभार्थी थीं। उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक की सांऊ घाट माध्यम से PMJJBY योजना में भाग लिया था। दुर्भाग्यवश दिनांक 22 अप्रैल 2023 को उनका आकस्मिक निधन हो गय
इस कठिन समय में योजना ने उनके परिवार को आर्थिक संबल प्रदान किया। उनके पति राम नारायण को ₹2 लाख की बीमा राशि प्रदान की गई। यह राशि सरकारी प्रक्रिया के तहत बैंक द्वारा समय पर स्वीकृत की गई, जिससे परिवार को राहत मिली। ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने भी इस कार्यवाही की सराहना की और इसे सरकार की एक प्रभावी योजना बताया।
इस घटना ने यह सिद्ध कर दिया कि PMJJBY केवल एक बीमा योजना नहीं, बल्कि जीवन की अनिश्चितताओं में एक मजबूत ढाल है। देश के करोड़ों लोगों को यह योजना यह भरोसा देती है कि यदि भविष्य में कुछ अनहोनी हो जाए, तो उनके परिजनों को कम से कम आर्थिक रूप से सहारा मिल सके।
👉कैसे जुड़ें इस योजना से?
आयु सीमा: 18 से 50 वर्ष तक के बैंक खाता धारक इसमें भाग ले सकते हैं।
बीमा कवर: मृत्यु की स्थिति में नामित व्यक्ति को ₹2 लाख की राशि दी जाती है।
प्रीमियम: मात्र ₹436 प्रति वर्ष।
योजना की वैधता: हर वर्ष 1 जून से 31 मई तक। बैंक खाते से स्वत: प्रीमियम कट जाता है
NGV PRAKASH NEWS

