शिक्षिका को 14 साल के छात्र से हुआ प्यार और हो गये दोनों…


22 साल की शिक्षिका को 14 वर्षीय छात्र से हुआ प्यार, दोनों लखनऊ से पकड़े गए


गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चिलुआताल क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 22 वर्षीय शिक्षिका अपने ही स्कूल के कक्षा 9 में पढ़ने वाले 14 वर्षीय छात्र के साथ फरार हो गई। मामला पुलिस तक पहुंचा तो हड़कंप मच गया। जांच में पता चला कि दोनों लखनऊ रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए, जहां से वे दिल्ली भागने की फिराक में थे।

स्कूल में हुआ प्यार, फिर शुरू हुई मुलाकातें

बताया जा रहा है कि शिक्षिका की पोस्टिंग जिस स्कूल में थी, वहीं 9वीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र पढ़ता था। बातचीत के सिलसिले के साथ दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ीं और फिर एक साल पहले दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। बीते रविवार को शिक्षिका ने छात्र को फोन कर मिलने बुलाया और फिर दोनों घर छोड़कर फरार हो गए।

परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका, अपहरण का केस दर्ज

जब छात्र घर नहीं लौटा तो परिजनों ने चिलुआताल थाने में गुमशुदगी और अनहोनी की आशंका जताई। पुलिस ने अपहरण की धाराओं में केस दर्ज किया और तलाश शुरू की। इसी बीच लखनऊ रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान दोनों की उम्र में असमानता और व्यवहार पर संदेह जताते हुए थाने लाकर पूछताछ की। जानकारी मिलते ही गोरखपुर पुलिस लखनऊ पहुंची और दोनों को अपने साथ वापस लाई।

शिक्षिका बोली- प्यार करती हूं, साथ रहना चाहती हूं

पूछताछ में शिक्षिका ने स्वीकार किया कि वह छात्र से एक साल से प्रेम करती है और उसी के साथ रहना चाहती है। वहीं, नाबालिग छात्र के पिता ने पुलिस से किसी भी प्रकार की सख्त कार्रवाई न करने की सिफारिश की। दिलचस्प बात यह रही कि शिक्षिका के परिवारवाले खुद को उससे अलग बता रहे हैं। बाद में पुलिस की समझाइश के बाद वे बेटी को साथ ले गए।

माफीनामा देकर लौट गई शिक्षिका

दो दिन बाद शिक्षिका ने खुद थाने आकर अपनी गलती को स्वीकार किया और पुलिस से माफी मांगी। चूंकि छात्र नाबालिग है और मामला संवेदनशील था, पुलिस ने सभी पक्षों को समझदारी से निपटाया और कानूनी प्रक्रिया के तहत शिक्षिका को उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया


NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *