पत्नी और दो बच्चों संग की आत्महत्या, चारों के शव फंदे से लटके मिले

पत्नी और दो बच्चों संग की आत्महत्या, चारों के शव फंदे से लटके मिले

जमशेदपुर 24 मई 25.

एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। कैंसर से जूझ रहे टाटा स्टील गम्हरिया के सीनियर मैनेजर कृष्ण कुमार (40) ने अपनी पत्नी डोली, 13 वर्षीय बेटी पूजा और 6 वर्षीय बेटी मैया के साथ आत्महत्या कर ली। चारों के शव शुक्रवार रात एक कमरे में फंदे से लटके हुए मिले।
मामले की जानकारी तब हुई, जब पड़ोसियों को कमरे से दुर्गंध आने पर शक हुआ। पुलिस को सूचना दी गई और दरवाजा तोड़कर शवों को बाहर निकाला गया।

कृष्ण कुमार हाल ही में मुंबई से कैंसर का इलाज कराकर लौटे थे। उन्हें कीमोथेरेपी के लिए भर्ती होना था, लेकिन बुधवार के बाद से परिवार ने किसी से भी बातचीत बंद कर दी थी। पिता शोभिंदो तिवारी के मुताबिक, कैंसर की जानकारी मिलने के बाद से ही पूरा परिवार अवसाद में था।

पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के अनुसार, घटना के पीछे आर्थिक और मानसिक तनाव की भूमिका मानी जा रही है।
यह दर्दनाक घटना पूरे इलाके को झकझोर कर रख दी है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *