इस साल मानसून बनाने जा रहा है यह रिकॉर्ड

मानसून ने 8 दिन पहले दिखाई दस्तक, केरल समेत तीन राज्यों में रेड अलर्ट

नई दिल्ली। इस बार मानसून ने अपने तय समय से आठ दिन पहले ही दस्तक दे दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 24 मई को ही मानसून केरल में पहुंच गया है। आमतौर पर मानसून 1 जून को केरल में आता है, लेकिन इस साल उसने रिकॉर्ड तोड़ते हुए जल्दी एंट्री मारी है। पिछले 16 सालों में ये सबसे जल्दी आने वाला मानसून है।

IMD ने बताया कि अब से अगले कुछ दिनों में बिहार, झारखंड और ओडिशा समेत 15 राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं। इनमें से कुछ राज्यों में तो 200 मिमी तक पानी गिरने की संभावना है।

कौन-कौन से इलाके होंगे ज्यादा प्रभावित?
गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल के तटीय जिलों में अगले सात दिन तक झमाझम बारिश हो सकती है। वहीं बिहार, झारखंड और ओडिशा में 26 मई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

तीन राज्यों में रेड अलर्ट का एलान
कर्नाटक के उत्तरा कन्नड़, उडुपी, दक्षिण कन्नड़, कोडागु, शिवमोग्गा और चिकमंगलूर जिलों के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट घोषित किया है। गोवा में 25 मई तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं, केरल के कुछ जिलों में 27 मई तक रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।

1918 का रिकॉर्ड तोड़ने से चूका
गौरतलब है कि अब तक मानसून सबसे जल्दी 1918 में ही पहुंचा था। तब 11 मई को ही मानसून ने दस्तक दी थी। इस बार वह करीब था, लेकिन 24 मई तक ही सीमित रह गया।

अब देखना होगा कि ये पहले से आया मानसून खेती-किसानी और बाकी जनजीवन के लिए कितनी राहत या परेशानी लेकर आता है।
NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *