लिव इन में रह रही चाची ने अब भतीजे के ऊपर लगाया दुष्कर्म का आरोप

: चाची ने लगाया भतीजे पर दुष्कर्म का आरोप, शादी का झांसा देकर दो साल किया शारीरिक शोषण
NGV PRAKASH NEWS

ग्वालियर, 24 जून 2025।
ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र स्थित जेसी मिल इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 30 वर्षीय महिला ने अपने ही भतीजे पर शादी का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी भतीजे के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, महिला की छह साल पहले गदाईपुरा निवासी एक युवक से शादी हुई थी। दोनों किराए के मकान में रहते थे और उनके दो बच्चे भी हैं। उसी मकान के एक अन्य कमरे में महिला का भतीजा भी किराए पर रहता था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दो साल पहले महिला पति और बच्चों को छोड़कर भतीजे के साथ चली गई।

भतीजे ने जेसी मिल इलाके में किराए पर कमरा लेकर महिला को शादी का वादा किया और दोनों लिव-इन में रहने लगे। इस दौरान आरोपी ने महिला से शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन जब महिला ने शादी की बात दोहराई तो आरोपी मुकर गया और धमकी देकर फरार हो गया।

एएसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।

पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *