
Gyan Prakash Dubey
👉 थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में परशुरामपुर पुलिस की लगातार कार्रवाई से अपराधियों में मच हड़कंप
परसरामपुर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी बाल अपचारी को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
बस्ती, 29 जून 2025
जनपद के थाना परसरामपुर क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के तहत न्यायालय भेज दिया है।
यह कार्रवाई अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
मामला थाना परसरामपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 196/2025 से जुड़ा है, जिसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 65(2), 115(2), 352 बीएनएस व पॉक्सो एक्ट की धारा 5m/6 के तहत एक 15 वर्षीय किशोर के विरुद्ध आरोप दर्ज किया गया था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर पर मौजूद है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए परसरामपुर पुलिस ने आरोपी को आज सुबह लगभग 6:15 बजे उसके घर ग्राम बनगवां खास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद बाल अपचारी को न्यायालय बस्ती भेजा गया, जहां से आगे की प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है। पुलिस ने बताया कि किशोर के खिलाफ आवश्यक साक्ष्य संकलित कर विधिसम्मत कार्यवाही की जा रही है।
हिरासत में लिया गया बालअपचारी थाना परसरामपुर, जनपद बस्ती का निवासी है और उसकी
उम्र: लगभग 15 वर्ष
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
थानाध्यक्ष परसरामपुर – भानु प्रताप सिंह
उप निरीक्षक – झारखण्डेय पाण्डेय
हेड कांस्टेबल – राघवेन्द्र दूबे
कांस्टेबल – पंकज कुशवाहा
शामिल रहे |
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद भर में बाल अपराधों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। परसरामपुर पुलिस की तत्परता से पीड़ित परिवार को न्याय की दिशा में एक मजबूत कदम मिला है।
NGV PRAKASH NEWS

