Gyan Prakash Dubey

बस्ती: पुलिस अधीक्षक के आदेश पर परसरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 अभियुक्तों को किया BNSS की धाराओं में चालान
बस्ती, 29 जून 2025 | NGV PRAKASH NEWS
जनपद बस्ती के थाना परसरामपुर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के तहत रविवार को बड़ी पुलिस कार्रवाई की गई। शांति भंग की आशंका को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सात लोगों को BNSS की धारा 170/126/135 के तहत गिरफ्तार कर चालान किया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह के निर्देश, क्षेत्राधिकारी हरैया संजय सिंह के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में अंजाम दी गई। परसरामपुर पुलिस की यह कार्रवाई अपराध व असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व विवरण:
- रामनरायण (58 वर्ष), पुत्र स्व. बाबूराम
- प्रेमचंद (26 वर्ष), पुत्र रामनरायण
- पूनम देवी (29 वर्ष), पत्नी दिनेश
- झिनका (22 वर्ष), पुत्री स्व. राम कपूर — उपरोक्त चारों निवासीगण: पड़री बाबू, थाना परसरामपुर
- शिवम (24 वर्ष), पुत्र राम फिर सोनकर — ग्राम बेनी नगर
- कौशलेंद्र गुप्ता (28 वर्ष), पुत्र जगदीश नारायण — ग्राम तक्कीपुर
- अजय शर्मा (24 वर्ष), पुत्र जगनंदन शर्मा — ग्राम सिकंदरपुर
(सभी थाना परसरामपुर, जनपद बस्ती क्षेत्र के निवासी हैं)
इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
- उप निरीक्षक कुर्बान अली
- उप निरीक्षक रमेश साहनी
- कांस्टेबल सतीश सिंह
- महिला कांस्टेबल माला देवी
पुलिस का कहना है कि ऐसे तत्व जो सामाजिक शांति भंग करने की कोशिश करते हैं, उनके खिलाफ सख्त कदम उठाना आवश्यक है। परसरामपुर पुलिस की इस तत्परता ने यह संदेश दिया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं, और अपराधियों के लिए अब कोई जगह नहीं।
NGV PRAKASH NEWS

