ओबीसी महासभा के पदाधिकारी रंगे हाथों पकड़े गए, पत्नी ने प्रेमिका की की पिटाई, पति पाइप से भाग निकला..

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

रीवा में ओबीसी महासभा के पदाधिकारी रंगे हाथों पकड़े गए, पत्नी ने प्रेमिका की की पिटाई, पति पाइप से भाग निकला
रीवा (मध्य प्रदेश), 07 अगस्त 2025 | NGV PRAKASH NEWS

रीवा शहर के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तोपखाना इलाके में बुधवार की रात हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब ओबीसी महासभा के प्रदेश महासचिव पप्पू कनौजिया को उनकी पत्नी वंदना कनौजिया ने महिला मित्र के साथ आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथ पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि वंदना के पहुंचते ही पप्पू कनौजिया अंडरवियर पहने ही ड्रेनेज पाइप से तीसरी मंजिल से भाग निकले, जबकि उनकी महिला मित्र पत्नी के हत्थे चढ़ गई और उसकी जमकर चप्पलों व लात-घूंसे से पिटाई कर दी गई।

कैसे हुआ पूरा घटनाक्रम:

घटना बुधवार रात करीब 9 बजे की है। वंदना को सूचना मिली थी कि उनके पति एक महिला के साथ तोपखाना क्षेत्र की पीएम आवास मल्टी की तीसरी मंजिल पर मौजूद हैं। मौके पर पहुंची वंदना ने जब फ्लैट का दरवाजा खोला, तो उन्होंने अपने पति को महिला मित्र के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा। यह देखकर वंदना आगबबूला हो गईं और मौके पर ही महिला मित्र की पिटाई शुरू कर दी।

इस दौरान पप्पू कनौजिया खिड़की से निकलकर पाइप के सहारे भाग गए, जबकि प्रेमिका भाग नहीं पाई और कमरे में ही फंसी रह गई। गेट बंद होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सकी। इस दौरान पूरे अपार्टमेंट में भीड़ लग गई और हंगामा काफी देर तक चलता रहा।

पुलिस को बुलाना पड़ा, महिला को रेस्क्यू किया गया:

करीब दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को फ्लैट से बाहर निकाला। नगर पुलिस अधीक्षक राजीव पाठक ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही टीम भेजी गई। पुलिस ने पिटाई का शिकार हुई महिला को सुरक्षित बाहर निकाला।

थाना प्रभारी मनीषा पाठक के अनुसार, घटना का वीडियो वंदना कनौजिया द्वारा पुलिस और मीडिया को सौंपा गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

वंदना का आरोप:

वंदना कनौजिया ने मीडिया को बयान देते हुए कहा कि पप्पू कनौजिया उन्हें और उनके बच्चों को जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा देने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं और वे भय के माहौल में जी रही हैं।

पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने की हिदायत दी है और कहा है कि यदि किसी भी पक्ष से आवेदन प्राप्त होता है, तो मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *