संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया 70 वर्षीय रिटायर्ड फौजी

जी.पी. दुबे
97210 711 75

रिटायर्ड फौजी का संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला शव

बस्ती 7 अप्रैल 24.
फौज में 14 साल अपनी सेवा देने के बाद खोवा, मिठाई की दुकान चला रहे राजेंद्र सिंह का शव सदिग्ध अवस्था में नायलोंन की रस्सी के सहारे लोहे के पाइप से लटका मिला |
मामला दुबौलिया थाना क्षेत्र के सैनिया -ऊंजी संपर्क मार्ग का है जहां दुबौलिया थाना क्षेत्र के पारा गांव निवासी राजेंद्र सिंह उर्फ नरेंद्र सिंह पुत्र वासुदेव सिंह उम्र लगभग 70 वर्ष जो 14 साल फौज में अपनी सेवा देने के बाद सैनिया चौराहे पर खोवा और मिठाई की दुकान चलाते थे और उनका छोटा लड़का उसमें उनका सहयोग करता था उनके अपने नए मकान पर संदिग्ध परिस्थितियों में उनका शरीर नायलान के रस्सी के सहारे लोहे के पाइप से लटका मिला |
राजेंद्र सिंह सुबह साइकिल से मॉर्निंग वॉक करने निकले और काफी समय तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो उनका छोटा लड़का चौराहे पर मिठाई की दुकान लगाकर जब नए मकान पर पहुंचा तो देखा उसका दरवाजा अंदर से बंद था | वह तुरंत अपनी माता को साथ लेकर मकान पर पहुंचा और सीढ़ी लगाकर जब ऊपर जाकर देखा तो अवाक रह गए,राजेंद्र सिंह का शरीर लोहे के पाइप में नायलॉन के रस्सी के सहारे लटक रहा था | उसने तुरंत इसकी सूचना थाना दुबौलिया को दी |
घटना की जानकारी होने पर दुबौलिया पुलिस फॉरेंसिक टीम को लेकर घटनास्थल पर पहुंची जहां पर उसने लाश को कब्जे में लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी|
थानाध्यक्ष दुबौलिया चंद्रकांत पांडे ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है लेकिन स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम होने के बाद ही पता चलेगा |
यहां बताते चलें की फौज की नौकरी छोड़ने के बाद राजेंद्र सिंह ने कानपुर में मिठाई की दुकान खोला था जो अब उनका बड़ा लड़का चलाता है तथा वह छोटी लड़की और पत्नी के साथ सैनिया चौराहे पर देरी खोलकर मिठाई की दुकान चलाते हैं | ऊंची संपर्क मार्ग पर उन्होंने एक नया मकान बनवाया है जहां मॉर्निंग वॉक के बाद वह प्रतिदिन आते थे और योगा आदि कर मिठाई की दुकान पर जाते थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *