पति के बाहर जाते ही देवर करता है यह काम: भाभी ने देवर पर लगाया यह सनसनी खेज आरोप..

NGV PRAKASH NEWS


गोरखपुर: देवर पर कपड़े फाड़कर जबरन संबंध बनाने की कोशिश का आरोप, महिला ने दर्ज कराई FIR
गोरखपुर, दिसंबर 08, 2025

गोरखपुर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार कर दिया है. यहां 30 वर्षीय विवाहित महिला ने अपने देवर पर जबरन संबंध बनाने की कोशिश और मारपीट का आरोप लगाया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि आरोपी देवर फिलहाल फरार बताया जा रहा है.

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहता है और इसी दौरान उसका देवर घर में आकर गंदी हरकतें करता है. महिला के मुताबिक, देवर लंबे समय से उसपर गलत नजर रखता था और कई बार आपत्तिजनक तरीके से छू भी चुका था. शुरुआत में उसे लगा कि देवर नादानी में ऐसा कर रहा है, लेकिन धीरे-धीरे स्थितियां असहनीय होती चली गईं.

शिकायत के अनुसार शुक्रवार शाम करीब पांच बजे आरोपी देवर घर पहुंचा और महिला को अकेला देखकर जबरन कमरे में ले गया. इसी दौरान उसने उसके कपड़े फाड़ दिए और विरोध करने पर मारपीट की. पीड़िता किसी तरह मौके से भागकर बाहर निकली और पुलिस को सूचना दी.

घटना की जानकारी मिलते ही गोरखनाथ थाना पुलिस हरकत में आ गई. पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है. एसपी सिटी को भी घटना से अवगत करा दिया गया है और पूरे मामले की जांच तेज कर दी गई है.

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *