

पर नाबालिग बेटी को लेकर गंभीर आरोप, FIR दर्ज
कौशांबी जिले से एक बेहद चिंताजनक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पारिवारिक रिश्तों की मर्यादा को सवालों के घेरे में ला दिया है। कोखराज थाना क्षेत्र की एक विवाहित महिला ने अपने पति पर मारपीट, नशे की लत और बड़ी बेटी के साथ बिस्तर पर सोने की घिनौनी जिद करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि पति की हरकतों से तंग आकर वह अपनी बेटियों के साथ किराए के मकान में रहने लगी, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंचकर गाली-गलौज और धमकियां देता रहा।
पीड़िता के मुताबिक उसका पति शराब का आदी है और अक्सर नशे में धुत होकर घर आता है। विरोध करने पर वह न केवल पत्नी बल्कि बच्चों के साथ भी मारपीट करता है। महिला का आरोप है कि पति की अश्लील हरकतें लगातार बढ़ती जा रही थीं, जिनमें बड़ी बेटी को अपने साथ बिस्तर पर सुलाने की जिद भी शामिल थी। पीड़िता ने बताया कि पति की मांग न मानने पर वह घर खर्च बंद करने की धमकी देता था, जिससे हालात और बिगड़ते गए।
महिला ने बताया कि वह मजबूरी में अपनी दोनों बेटियों के साथ किराए का कमरा लेकर रहने लगी, लेकिन उसके बाद भी पति की हरकतें बंद नहीं हुईं। 15 नवंबर को भी आरोपी किराए के मकान में पहुंचा और गाली-गलौज कर हंगामा किया, जिसके बाद महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कोखराज थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिराथू क्षेत्राधिकारी सतेंद्र तिवारी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
NGV PRAKASH NEWS
