लगातार हो रहीं दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के जिलाधिकारी नें दिये निर्देश…….

Gyan Prakash Dubey. NGV PRAKASH NEWS

सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की बैठक, दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के निर्देश

बस्ती, 31 जनवरी 2026.
जनपद में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा से संबंधित एक अहम बैठक आयोजित की गई। कैम्प कार्यालय में हुई इस बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी ने की। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था में सुधार और आमजन में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा से जुड़े अपने-अपने प्रस्ताव तैयार करते हुए उनके लिए अनुमानित बजट का भी उल्लेख किया जाए, ताकि आवश्यकता के अनुसार त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह सामूहिक प्रयास से ही संभव है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर देते हुए कहा कि यदि सभी विभाग गंभीरता से अपने दायित्वों का निर्वहन करें तो सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है। बैठक में अपर जिलाधिकारी , मुख्य चिकित्सा अधिकारी , लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता और सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *