पति से संबंध बनाते वक्त प्रेमी ने पति का काटा गला- प्रेमी से भी बनाया संबंध…….

NGV PRAKASH NEWS

शाहजहांपुर में पत्नी ने पति की गला काटकर हत्या की, प्रेमी संग संबंध और साजिश का खुलासा

शाहजहांपुर, 1 फरवरी 2026.
उत्तर प्रदेश के जिले से पत्नी द्वारा पति की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी पत्नी ने पहले पति के साथ संबंध बनाए और उसी दौरान धारदार हथियार से उसका गला काटकर हत्या कर दी। आरोप है कि वारदात के समय उसका प्रेमी भी मौके पर मौजूद था और हत्या के बाद दोनों के बीच पास में पड़े पुआल पर संबंध बने। पुलिस ने मामले में पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, घटना 28 जनवरी की शाम की है। आदेश नाम का युवक हरदोई से अपने दोस्त रामचंद्र के साथ निकला था। उसने दोस्त से कहा कि वह अपनी मामी के घर जा रहा है और पार्टी देगा। रास्ते में दोनों ने देसी शराब खरीदी और पीने के बाद के भटपुरा चटू गांव पहुंचे। गांव पहुंचने पर आदेश ने रामचंद्र को बाइक के पास बाहर खड़ा कर दिया और खुद घर के अंदर चला गया। इसी दौरान घर के भीतर बलराम की गला काटकर हत्या कर दी गई।

29 जनवरी को सुबह जब बलराम के छोटा भाई राजू उसे काम पर चलने के लिए बुलाने आया और बुलाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर वह घर के अंदर गया और कमरे में जाने पर उन्होंने बलराम का शव पड़ा देखा, जबकि उसकी पत्नी पूजा पास में ही लेटी हुई थी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती पूछताछ में पुलिस को परिवार और ग्रामीणों के बयानों से मामला संदिग्ध लगा।

पुलिस ने दंपति के सात वर्षीय बेटे से बातचीत की। बच्चे ने बताया कि रात में पिता के चिल्लाने पर मां ने उससे कहा था कि “पापा को सुई लगा रहे हैं।” इस बयान के बाद पुलिस का शक पत्नी पूजा पर और गहरा गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर पूजा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

जांच में सामने आया कि पूजा का अपने रिश्ते के भांजे से प्रेम संबंध था। आरोप है कि वह पति से सोशल मीडिया पर गम भरे गाने और रील डलवाती थी ताकि प्रेमी उन्हें देख सके। हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के इरादे से उसने अपना मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि पूजा ने हत्या के बाद पूरे मामले का दोष प्रेमी पर मढ़ने की कोशिश की, लेकिन जांच में सच्चाई सामने आ गई।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला पूजा और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ जारी है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *