पुलिस कार्रवाई में तीन शातिर गिरफ्तार, चोरी की पिकअप और तीन मोटरसाइकिल बरामद…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

संयुक्त पुलिस कार्रवाई में तीन शातिर गिरफ्तार, चोरी की पिकअप और तीन मोटरसाइकिल बरामद

बस्ती, उत्तर प्रदेश, 04 फरवरी 2026.
थाना कोतवाली, थाना वाल्टरगंज और स्वाट टीम बस्ती की संयुक्त कार्रवाई में वाहन चोरी के एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक चोरी की पिकअप, तीन चोरी की मोटरसाइकिल और एक मोटरसाइकिल के खुले हुए पुर्जे बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान हर्दिया चौराहा से लगभग दो सौ मीटर आगे मनौरी की ओर जाने वाले मार्ग पर तीनों अभियुक्तों को रोका गया। तलाशी के दौरान एक सफेद रंग की चोरी की पिकअप बरामद हुई। जब पिकअप का डाला खोलकर देखा गया तो उसके भीतर एक पल्सर मोटरसाइकिल (नंबर प्लेट UP51BF2215), एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल (नंबर प्लेट UP51AN4006), एक बिना नंबर प्लेट की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल तथा एक मोटरसाइकिल के खुले हुए पुर्जे पाए गए।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शाकिर अली खान उर्फ राजू निवासी लक्ष्मीनगर ग्रांट थाना खोडारे जनपद गोंडा, सुरेंद्र वर्मा निवासी रमईया मरवटिया थाना हर्रैया जनपद बस्ती और संतराम वर्मा निवासी हीरापुरवा कुर्दा थाना पैकोलिया जनपद बस्ती के रूप में हुई है। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि पिकअप वाहन को छपिया क्षेत्र, जनपद गोंडा से चोरी किया गया था। बरामद वाहनों में से दो वाहन थाना कोतवाली में पंजीकृत अभियोग से संबंधित पाए गए हैं।

पुलिस ने अभियुक्तों को बीएनएस की धारा 317(2), 319(2), 318(4), 338, 336(3) और 340(2) से अवगत कराते हुए हिरासत में लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली दिनेश चंद चौधरी, थानाध्यक्ष वाल्टरगंज शशांक सिंह और स्वाट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक शेषनाथ यादव के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। अभियान में कोतवाली और स्वाट टीम के कई उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिल रहे।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *