नवागत पुलिस अधीक्षक नें जनसुनवाई कर दिए यह सख्त निर्देश…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

नवागत पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं सुनीं

बस्ती, 7 फरवरी 2026.
नवागत पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वाराशुक्रवार को अपराह्न कार्यभार ग्रहण करने के बाद आज को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे।

पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों में त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता की शिकायतों का समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, धोखाधड़ी सहित विभिन्न प्रकार की शिकायतें सामने आईं, जिन पर मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान कानून के दायरे में निष्पक्ष तरीके से कराया जाएगा।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *