मौत का तांडव-बिखर गया खून ही खून…….

NGV PRAKASH NEWS

यमुना एक्सप्रेस-वे पर मौत का तांडव, तेज रफ्तार कंटेनर ने छीनी छह जिंदगियां

मथुरा, 07 फरवरी 2026.
शनिवार तड़के यमुना एक्सप्रेस-वे पर ऐसा मंजर सामने आया, जिसने देखने वालों की रूह तक को झकझोर दिया। मांट थाना क्षेत्र के सुरीर इलाके में माइल स्टोन 88 के पास सड़क खून से सन गई और कुछ ही पलों में खुशहाल सफर मातम में बदल गया। एक अनियंत्रित, तेज रफ्तार कंटेनर ने बस से उतरकर खड़े यात्रियों को रौंद दिया, जिससे छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा तड़के सुबह करीब 2:45 बजे हुआ। जब दिल्ली से कानपुर जा रही बस के कुछ यात्री लघुशंका के लिए नीचे उतरे थे।

जानकारी के अनुसार बस चालक ने नियमों को दरकिनार करते हुए वाहन को एक्सप्रेस-वे के निर्धारित ‘ग्रीन जोन’ में न रोककर सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इसी दौरान पीछे से आ रहा कंटेनर पहले बस से टकराया और फिर बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े यात्रियों को कुचलता चला गया। अचानक हुई इस घटना के बीच चीख-पुकार और अफरातफरी के बीच कई जिंदगियां वहीं थम गईं।

पुलिस से मेरी जानकारी के अनुसार दुर्घटना में औरैया जिले के एरवा कटरा निवासी सोनू, बस्ती जिले के ग्राम भेलबल निवासी देवेश, कन्नौज के गड़े का पुरवा निवासी असलम, दिल्ली के प्रेमनगर निवासी संतोष, औरैया के कन्चौसी निवासी अनुराग तथा फिरोजाबाद के बडगांव निवासी प्रमोद की मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और एक्सप्रेस-वे की आपात सेवाएं मौके पर पहुंचीं। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जहां कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है | कुछ देर बाद यातायात भी बहाल कराया गया। पुलिस द्वारा कंटेनर चालक की तलाश की जा रही दी है |

पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस चालक की लापरवाही इस हादसे की बड़ी वजह बनी। एक्सप्रेस-वे पर केवल निर्धारित सुरक्षित स्थलों पर ही वाहनों को रोकने के निर्देश हैं, लेकिन नियमों की अनदेखी ने छह लोगों की जान ले ली।

घटना पर ने संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने अधिकारियों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य तेज करने, घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने और पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *