NGV PRAKASH NEWS


हाईवे किनारे ढाबे की आड़ में चल रहा देह व्यापार बेनकाब, 7 गिरफ्तार, ढाबा मालिक फरार
बरेली 08 फरवरी 2026.
हाईवे पर ढाबों में जिस्मफरोशी का धंधा कोई नई बात नहीं है, रात के समय और किसी-किसी ढाबों में तो पूरे दिन देह व्यापार का धंधा चलता रहता है | जहां पर लंबी दूरी के ट्रक ड्राइवर तथा शोहदे टाइप के लोग आकर जिस की भूख को शांत करते हैं | शहर के होटल की अपेक्षाकृत सस्ता होने की वजह से ड्राइवरों के लिए यह काफी सुविधाजनक होता है |
ऐसा नहीं कि इस पर कभी छापा नहीं पड़ता, पड़ता है जब हफ्ता पहुंचने में देरी होती है या फिर सोशल मीडिया और समाचारों में पर्टिकुलर ढाबे के ऊपर खबरें चलने लगते हैं और सब की नजरों में आ जाता है | दिखावे के लिए छाप पड़ता है गिरफ्तारियां भी होती है लेकिन कुछ दिनों बाद फिर वही धंधा चालू हो जाता है |
इसी क्रम में…
दिल्ली–लखनऊ हाईवे पर स्थित एक ढाबे की आड़ में लंबे समय से चल रहे देह व्यापार के गोरखधंधे का भोजीपुरा पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस की छापेमारी में ढाबा संचालक सहित 03 पुरुष और 03 महिलाओं को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। कुल 07 लोगों की गिरफ्तारी से इलाके में हड़कंप मच गया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि हाईवे से गुजरने वाले ट्रक चालकों और राहगीरों को निशाना बनाकर ढाबे के पीछे बने कमरों में खुलेआम देह व्यापार कराया जा रहा था। ग्राहक सीधे ढाबे पर पहुंचते थे और सौदा तय होने के बाद उन्हें कमरों में भेज दिया जाता था। यह अवैध धंधा काफी समय से बिना किसी डर के संचालित हो रहा था।
पूछताछ में सामने आया कि यह पूरा नेटवर्क ढाबा संचालक कुंवरपाल यादव की शह पर चल रहा था। महिलाओं को फोन के जरिए बुलाया जाता था और हर सौदे में ढाबा संचालक तथा मालिक की हिस्सेदारी तय रहती थी। पुलिस के अनुसार ढाबा मालिक गजेन्द्र सिंह भी इस धंधे में बराबर का साझेदार है, जो छापेमारी के दौरान मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार महिलाओं ने बताया कि प्रत्येक ग्राहक से 500 से 2000 रुपये तक वसूले जाते थे। जो ग्राहक ढाबा संचालक के माध्यम से आते थे, उसमें उसका कमीशन तय था, जबकि महिलाएं यदि खुद ग्राहक लाती थीं तो उसमें भी ढाबे को हिस्सा देना पड़ता था।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक स्कूटी, एक मोटरसाइकिल, 07 मोबाइल फोन, 2200 रुपये नकद, कास्मेटिक का सामान तथा नए और इस्तेमाल किए गए निरोध बरामद किए हैं। बरामद सामान से यह स्पष्ट हुआ कि ढाबा भोजनालय से अधिक जिस्मफरोशी का अड्डा बन चुका था।
मुख्य आरोपी ढाबा मालिक गजेन्द्र सिंह की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचा जाएगा। सीओ हाईवे ने बताया कि हाईवे किनारे चल रहे अवैध धंधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और देह व्यापार जैसे गंभीर अपराध में लिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
NGV PRAKASH NEWS
