Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

अनुष्का चौहान हत्याकांड में साजिश रचने के आरोप में महिला और एक बाल अपचारी गिरफ्तार
बस्ती, 07 मार्च 2026.
चर्चित अनुष्का चौहान हत्याकांड के मामले में थाना कलवारी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या की साजिश में शामिल एक महिला आरोपी और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार थाना कलवारी में दर्ज मुकदमा संख्या 33/2026 से संबंधित मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही थी।
यह भी पढ़ें…….
📍इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कलवारी संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चकदहा गांव के पास दबिश देकर वांछित आरोपी शोभा पासवान पत्नी जमुना प्रसाद पासवान निवासी मलिकपुर (हसवर रोड), थाना बसखारी जनपद अंबेडकरनगर, उम्र लगभग 35 वर्ष तथा एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी अनुष्का चौहान हत्याकांड में साजिश रचने के आरोप में वांछित थे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले में आगे की जांच जारी है।
इस गिरफ्तारी अभियान में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार के साथ कांस्टेबल देवेंद्र निषाद, कांस्टेबल दुर्गेश यादव तथा महिला आरक्षी सुभागी शामिल रहीं।
NGV PRAKASH NEWS
