नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS


नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, गोंडा से दबोचा वाल्टरगंज पुलिस ने

बस्ती, 20 मार्च 2026। थाना वाल्टरगंज पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थानाध्यक्ष वाल्टरगंज शशांक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें…….

अभियुक्त का विवरण

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रोहन वर्मा पुत्र स्व. शेषराम वर्मा, निवासी ग्राम रानी पुरवा, जानकी नगर, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोंडा, उम्र करीब 24 वर्ष के रूप में हुई है।

गिरफ्तारी का विवरण

अभियुक्त को दिनांक 19 मार्च 2026 को अपराह्न 4:30 बजे मिश्रौलिया चौकी के निकट ओवरब्रिज के नीचे, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोंडा से गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध मु.अ.स. 08/2026 के अंतर्गत धारा 137(2) BNS, धारा 87 व 64(2)M BNS तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6 के तहत मामला दर्ज है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष शशांक कुमार सिंह के साथ उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल संतोष यादव एवं महिला हेड कांस्टेबल प्रियंका यादव शामिल रहीं।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *