पुल के नीचे गिरी कंबाइन, एक की मौत, दो घायल…….

NGV PRAKASH NEWS

हाइवे पुल के नीचे गिरी कंबाइन, एक की मौत, दो घायल

संतकबीर नगर, 20 मार्च 2026.

📍 खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में मगहर कबीर स्थली पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में कंबाइन मशीन अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

➡️प्राप्त जानकारी के अनुसार कंबाइन मशीन बस्ती जिले से गोरखपुर की ओर जा रही थी, तभी अचानक नियंत्रण बिगड़ने से वह पुल के नीचे जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

👉यह भी पढ़ें…….

📍इस दुर्घटना में मृतक की पहचान 50 वर्षीय देवेंद्र यादव निवासी जादूपुर गांव, थाना झंगहां, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है, जो कंबाइन के मालिक बताए जा रहे हैं। वहीं घायलों में सोनपाल निवासी सोयारी, थाना कोटर, जनपद शाहजहांपुर शामिल हैं, जबकि एक अन्य घायल की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

➡️घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल खलीलाबाद भिजवाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह कंबाइन का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *