Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

मानक से अधिक तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, कोतवाली पुलिस ने दो वाहन समेत उपकरण किए सीज
बस्ती, 06 मई 2026.
जनपद में ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने तेज आवाज में डीजे संचालित करने वालों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मानकों की अनदेखी कर अत्यधिक ध्वनि में डीजे बजा रहे दो वाहनों को पकड़ते हुए उनमें लगे भारी मात्रा में उपकरण जब्त कर लिए।
प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह, चौकी प्रभारी बड़ेबन, हेड कांस्टेबल शैलेष शर्मा तथा कांस्टेबल राजू यादव की टीम ने कार्रवाई के दौरान डीजे संचालकों को पहले तेज आवाज बंद करने की चेतावनी दी, लेकिन निर्देशों की अनदेखी किए जाने पर पुलिस ने दोनों वाहनों को सीज कर दिया।
वाहन संख्या UP 35 B 8927 से 16 डिक्शो लाइट, 6 साउंड बॉक्स, 2 एसआरपी लाइट, 1 जनरेटर, 1 ट्विटर, 1 मिक्सर मशीन, 3 डीजे सेट तथा 1 स्टेबलाइजर बरामद किया गया। वहीं दूसरे वाहन संख्या UP 53 CT 7933 से 4 ब्लेडर लाइट, 4 एसआरपी लाइट, 2 चोक लाइट, 4 पार्कर लाइट, 2 सेट ट्विटर, 8 साउंड बॉक्स, 4 डीजे मशीन, 2 स्टेबलाइजर, 1 मिक्सर मशीन तथा 2 जनरेटर जब्त किए गए।
पुलिस ने दोनों वाहनों को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज करते हुए थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 194/2026 धारा 270, 293 बीएनएस, धारा 5/6 ध्वनि प्रदूषण अधिनियम 2000 एवं 207 एमवी एक्ट के तहत दर्ज किया है। मामले में प्रमोद वर्मा निवासी सिसहनी थाना छपिया जनपद गोंडा, लक्ष्मण गुप्ता निवासी रमवापुर थाना गौर जनपद बस्ती तथा शिवशरण निवासी हटवा थाना महुली जनपद संतकबीरनगर के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि डीजे, लाउडस्पीकर और अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग निर्धारित मानकों और न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप ही करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
NGV PRAKASH NEWS
