Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS


थाना वाल्टरगंज पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट से जुड़े मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को घटना के महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटना के बारे में क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि किशोरी का इलाज जिला चिकित्सालय में हुआ जहां पर इलाज के बाद हालत स्थिर देखते हुए उसे डिस्चार्ज कर दिया गया |
उन्होंने बताया कि अभियुक्तों के ऊपर थाना वाल्टरगंज में मु0अ0सं0-94/2026 के तहत धारा 70(2) एवं 5जी/6 पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है । मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमे गठित कर दी गई है |
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में दीपक शर्मा पुत्र अवधेश शर्मा, उम्र 27 वर्ष, निवासी 67/118 लाल कुआं थाना हुसैनगंज जनपद लखनऊ, हाल मुकाम ग्राम गंधार थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती तथा विशाल उर्फ सौरभ पुत्र चंद्रशेखर, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम गंधार थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती शामिल हैं।
पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक साक्ष्य संकलित कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।
NGV PRAKASH NEWS
