प्रवक्ता परीक्षा को सकुशल संपन्न करवाने के लिए पुलिस ने कसी कमर…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

कड़ी सुरक्षा के बीच होगी प्रवक्ता परीक्षा, पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

बस्ती, 08 मई 2026.

उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग द्वारा 09 और 10 मई 2026 को आयोजित होने वाली प्रवक्ता परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा को लेकर क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी ने रिजर्व पुलिस लाइन बस्ती के सभागार कक्ष में परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए पुलिस बल की ब्रीफिंग की।

ब्रीफिंग के दौरान जनपद के 24 परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस कर्मियों को अभ्यर्थियों की सघन जांच, परीक्षा केंद्रों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अव्यवस्था की स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

क्षेत्राधिकारी सदर ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और परीक्षा प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाएं।

पुलिस प्रशासन ने परीक्षा के दौरान संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने की भी योजना बनाई है, ताकि नकल या अन्य किसी अवैध गतिविधि को पूरी तरह रोका जा सके। परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों और अभिभावकों के बीच भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भरोसा जताया जा रहा है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *