नहाते समय सरयू नदी में डूबा युवक- रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…….

NGV PRAKASH NEWS

सरयू नदी की सोती में डूबा युवक, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

बस्ती, 10 मई 2026.

कलवारी थाना क्षेत्र के बैड़ारी एहतमाली गांव में सरयू नदी की सोती में नहाने गए युवक के डूबने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि पुलिस और ग्रामीण युवक की तलाश में जुटे हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबेडकर नगर निवासी 40 वर्षीय अर्जुन पासवान अपनी मौसी के घर आया हुआ था। रविवार को वह मदरहवा गांव के पास सरयू नदी की सोती में नहाने गया था। बताया जा रहा है कि नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

साथ में नहा रहे गांव के बच्चों ने युवक को डूबता देख शोर मचाया। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अर्जुन पानी में समा चुका था। ग्रामीणों ने काफी प्रयास किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

घटना की सूचना मिलते ही कलवारी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। नदी किनारे युवक के कपड़े और चप्पल बरामद हुए हैं। गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश लगातार जारी है।

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल बना हुआ है और परिजन युवक के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *