वायरल वीडियो में सिपाही ने लगाया आरोप,कहां आधी रात मेरे घर पहुंचे पुलिस वाले…….

NGV PRAKASH NEWS

भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले सिपाही के घर आधी रात पहुंची पुलिस, X पर वायरल वीडियो में सिपाही ने लगाया आरोप

लखनऊ, 10 मई 2026 — लखनऊ पुलिस लाइन में ड्यूटी के बदले रुपए वसूले जाने का आरोप लगाकर विभागीय भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाने वाले सिपाही सुनील कुमार शुक्ला का एक वीडियो सोशल मीडिया X पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सिपाही ने आरोप लगाया है कि उनके बयान के बाद अब उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है और आधी रात को पुलिस उनके घर पहुंची।

वायरल वीडियो के अनुसार सिपाही सुनील कुमार शुक्ला ने दावा किया कि बीती रात करीब एक बजे 6 से 7 पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई उन अधिकारियों के इशारे पर की गई है, जिनके खिलाफ उन्होंने पुलिस महकमे में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर आवाज उठाई थी।

कथित वीडियो में सिपाही मुख्यमंत्री से सवाल करते हुए कहते नजर आ रहे हैं कि आखिर उनके साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “क्या मैं आतंकवादी हूं, नक्सली हूं, या मैंने कोई गंभीर अपराध किया है?” सिपाही ने आरोप लगाया कि उनकी आवाज दबाने के लिए उनके परिवार, विशेषकर उनकी माता को परेशान किया जा रहा है।

सुनील कुमार शुक्ला ने वीडियो में यह भी कहा कि वह पुलिस विभाग में कथित भ्रष्टाचार, शोषण और अनियमितताओं के खिलाफ अपनी आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की जांच के लिए एक स्वतंत्र समिति गठित की जाए और विभागीय सुधार किए जाएं।

सोशल मीडिया X पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि इस संबंध में पुलिस विभाग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

NGV PRAKASH NEWS

👉NGV PRAKASH NEWS वायरल वीडियो की सच्चाई की पुष्टि नहीं करता……..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *