होटल मे ले जाकर यूट्यूबर के साथ रेप…….

NGV PRAKASH NEWS

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती बनी जिंदगी का जाल, यूट्यूबर युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

बागपत 11 मई 2026.

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक यूट्यूबर युवती ने अपने इंस्टाग्राम दोस्त पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि आरोपी युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर अलग-अलग शहरों के होटलों में ले जाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से मुकर गया।

पीड़िता के अनुसार वह एक देहाती फिल्म निर्माण कंपनी में काम करती है और साथ ही अपना यूट्यूब चैनल भी चलाती है। वर्ष 2022 में उसकी पहचान इंस्टाग्राम के जरिए अमीनगर सराय निवासी एक युवक से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया।

युवती का आरोप है कि युवक उसे पहली बार दिल्ली के एक होटल में ले गया, जहां शादी का भरोसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने जल्द शादी करने का वादा किया। इसके बाद आरोपी उसे नोएडा और गाजियाबाद के कई होटलों में ले जाता रहा और संबंध बनाता रहा।

पीड़िता ने बताया कि कुछ समय बाद वह गर्भवती हो गई। जब उसने युवक पर शादी का दबाव बनाया तो उसने साफ इनकार कर दिया और उससे दूरी बना ली। इतना ही नहीं, आरोपी ने उसका फोन उठाना भी बंद कर दिया। युवती का यह भी आरोप है कि आरोपी अब किसी दूसरी युवती को भी अपने प्रेमजाल में फंसा चुका है और उससे जुड़े कुछ वीडियो भी उसके पास मौजूद हैं।

मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनाएं दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के होटलों में हुई हैं, इसलिए पूरे मामले की जांच तथ्यों के आधार पर की जा रही है। फिलहाल पुलिस तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *