लिटिल फ्लावर स्कूल ने फिर लहराया परचम:सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन, सृष्टि शुक्ला ने हासिल किए 96 प्रतिशत अंक…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में लिटिल फ्लावर्स स्कूल का शानदार प्रदर्शन, सृष्टि शुक्ला ने हासिल किए 96 प्रतिशत अंक

बस्ती, 13 मई 2026.

सीबीएसई बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही लिटिल फ्लावर्स स्कूल बस्ती में खुशी का माहौल छा गया। विद्यालय ने एक बार फिर उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देकर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया। विद्यालय की छात्रा सृष्टि शुक्ला ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला स्थान हासिल किया। खास बात यह रही कि उन्होंने अकाउंटेंसी विषय में 100 में 99 अंक प्राप्त कर शानदार उपलब्धि दर्ज की।

विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जहां मेधावी विद्यार्थियों का माल्यार्पण और मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया।

विद्यालय की छात्रा आस्था सिंह ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि किन्जल सिंह और ज्योति यादव ने 93 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अनुष्का पटेल, आयुष सिंह, इकरा चौधरी, साक्षी, अदिति सिंह, रागिनी यादव, सारन्या सिंह, दिव्य, अर्चना साहु, श्रेया सिंह, राज वर्मा, गरिमा चौधरी, नैन्सी मिश्रा, वर्षा शर्मा, दीपक विश्वकर्मा, दीपाली श्रीवास्तव, शालिनी चौधरी, वैष्णवी श्रीवास्तव और मीनाक्षी पाल सहित 20 से अधिक विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए। वहीं 50 से अधिक विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय के प्रबंधक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सफलता निरंतर कठिन परिश्रम और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, जो पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है।

विद्यालय के निर्देशक राहुल सिंह ने कहा कि परीक्षा केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं बल्कि स्वयं को बेहतर साबित करने का अवसर होती है। उन्होंने कम अंक पाने वाले विद्यार्थियों को निराश न होने और दोगुनी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय में सुमधुर फाउंडेशन क्लासेस प्रारंभ की गई हैं, जिनके माध्यम से नियमित टेस्ट, डाउट क्लियरिंग सेशन और विशेष मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

विद्यालय की निर्देशिका अपर्णा सिंह ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से संवाद करते हुए कहा कि जिन विद्यार्थियों को अपेक्षा के अनुरूप अंक नहीं मिले हैं, उन्हें हताश होने की जरूरत नहीं है। मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर भविष्य में बेहतर सफलता हासिल की जा सकती है।

प्रधानाचार्या वंदना सिंह ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, समन्वयक, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *