NGV PRAKASH NEWS

बरेली में तूफान का खौफनाक मंजर, टीन शेड पकड़ते ही हवा में उछला युवक
तेज आंधी में कुछ देर तक हवा में लटका रहा नन्हें मियां, नीचे गिरने से हाथ-पैर टूटे
बरेली, उत्तर प्रदेश, 14 मई 2026.
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में कल बुधवार को आए तेज तूफान के दौरान एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि नन्हें मियां नामक युवक अपने घर के टीन शेड को उड़ने से बचाने की कोशिश कर रहा था, और उसका पाइप पकडे हुये था तभी तेज हवाओं ने उसे ही हवा में उछाल दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक कुछ देर तक टीन शेड के साथ हवा में लटका रहा और फिर नीचे गिर पड़ा। हादसे में उसके हाथ-पैर टूट गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
यहां बताते चलें कि कल तेज आंधी और बारिश के दौरान हवा की रफ्तार 70 से ऊपर रही,कहीं-कहीं 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवा चली |
सरकारी रिपोर्ट्स के अनुसार पूरे उत्तर प्रदेश में 75 लोगों की करने की आधिकारिक सूचना है जिसकी संख्या अभी बढ़ सकती है |
प्रदेश में लगातार बदलते मौसम और तेज आंधी-तूफान के कारण कई जिलों में नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान घरों में सुरक्षित रहने और कमजोर ढांचों से दूर रहने की सलाह दी है।
NGV PRAKASH NEWS
