अब पानी की टंकी पर चढ़ी महिला-घंटों चला ड्रामा…….

NGV PRAKASH NEWS

पति की बेरुखी से आहत महिला पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ी, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

सिद्धार्थनगर, 15 मई 2026.
जिले के इटवा थाना क्षेत्र स्थित सोननगर गांव में गुरुवार 14 मई 2026 को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला निर्माणाधीन जल निगम की ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला के इस कदम से गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोननगर गांव निवासी दो बच्चों की मां घरेलू विवाद और पति की बेरुखी से परेशान थी। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसे छोड़कर दूसरी महिला को अपना लिया है। इसी बात से आहत होकर वह गांव में बनी पानी की टंकी के शिखर पर जा पहुंची और वहां से जोर-जोर से चिल्लाते हुए अपने पति को मौके पर बुलाने की मांग करने लगी।

महिला को टंकी की ऊंचाई पर देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मामले की सूचना मिलते ही इटवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को समझाने का प्रयास शुरू किया गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी देर तक महिला को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन महिला बार-बार यही कहती रही कि जब तक उसका पति मौके पर नहीं आएगा, वह नीचे नहीं उतरेगी।

घंटों चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के दौरान पुलिस प्रशासन महिला को सुरक्षित नीचे उतारने और स्थिति को सामान्य करने में जुटा रहा। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे क्षेत्र में काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

फिलहाल पुलिस मामले को शांत कराने और पारिवारिक विवाद को सुलझाने का प्रयास कर रही है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *